पति की लाश के सामने फूट-फूटकर रोने वाली बीवी निकली क़ातिल, पुलिस की जांच में पलटा केस

एक कातिल पत्नी जिसने अपने पति को मौत के घाट उतारने की एक ऐसी कहानी लिखी जिसे सुनकर हर कोई हैरान था। मगर रोती बिलखती यह महिला एक इतनी शातिर अभिनेत्री है जो पुलिस को और लोगों को चकमा देने के लिए घड़ियालू आंसू बहा रही थी। मगर इसके आंसू और इसकी यह नौटंकी काम नहीं आई और आज यह महिला पुलिस की गिरफ्त में है।

यह कातिल पत्नी इतनी शातिर है जिसने अपने पति को मारने के लिए एक ऐसी साजिश रची जिसे देखकर जिसे सुनकर पुलिस वाले भी हैरान थे। किसी प्रोफेशनल क्रिमिनल की तरह इसने अपनी एक-एक चाल फूंक-फूंक कर रखी ताकि पति के कत्ल के इल्जाम से बच सके। मगर दोस्तों, यह कहानी खून, छल और रिश्तों के उस अंधेरे पहलू की है जो किसी को भी अंदर तक हिला कर रख दे। सुल्तानपुर एक साधारण सा जिला जहां हर सुबह गांव के लोग खेत खलियान जाते हैं। बाजारों में हलचल रहती है और रातें उतनी ही सुकून भरी होती हैं जितनी सदियों से रही हैं।

लेकिन इसी सुकून के बीच अचानक एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे गांव को दहला कर रख दिया। एक सुबह जब लोग अपनी रोज की जिंदगी में व्यस्त थे। गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे कुछ ऐसा मिला जिसने सब को सन कर दिया। वहां खड़े लोग एक दूसरे की आंखों में झांक रहे थे। जैसे मानो कोई जवाब तलाश रहे हो। आखिर यह हुआ कैसे? किसने किया और क्यों किया? यह वो सवाल थे जो गांव के लोगों के मन में थे। गांव में कान्हा फूंसी शुरू हो गई। किसी ने कहा कि यह पुरानी दुश्मनी का नतीजा है। तो कोई बोला नहीं। यह तो किसी रंजिश का बदला लगता है। मगर दोस्तों सच्चाई इतनी आसान थी नहीं, इतनी सीधी थी नहीं जितनी लग रही थी।

और ठीक उसी वक्त जिस शख्स के घर मातम पसरा हुआ था, वहीं एक महिला रो-रो कर लोगों का दिल पिघला रही थी। उसकी आंखों से बहते आंसू देखकर कोई शक भी नहीं कर सकता था कि शायद यह आंसू सिर्फ दिखावे के हो।

लेकिन पुलिस की नजर उन आंसुओं से आगे देख रही थी। वो समझ रहे थे कि इस कहानी के पीछे कुछ और है। कुछ अलग साजिश है, कुछ अलग रहस्य है। एक ऐसा रहस्य जो आसानी से खुलने वाला नहीं है। इसीलिए पुलिस ने दांव खेला, कॉल डिटेल, सर्विलांस और जांच की परत दर परत पड़ताल की। अब सवाल यह है वो कौन सा सच था जिसने 24 घंटे के अंदर सबको हिला कर रख दिया? क्या वजह थी कि घर का चिराग इतनी बेरहमी से बुझा दिया गया? और सबसे बड़ा सवाल क्या कभी हम किसी के चेहरे पर लिखी हुई मासूमियत और उसके दिल में छिपे जहर का अंदाजा लगा सकते हैं?

आज की इस कहानी में मैं आपको लेकर चलूंगा सुल्तानपुर के उस गांव में जहां एक खौफनाक खेल खेला गया। एक ऐसा खेल जिसमें रिश्तों का गला उसी के अपनों के हाथों से रेता गया। बने रहिए अंत तक क्योंकि आगे जो सच सामने आएगा वह आपके होश फाख्ता कर देगा क्योंकि इस कहानी में बहुत ज्यादा पेचीदगी है, मोड़ हैं और रहस्य के साथ-साथ चौंकाने वाले खुलासे भी हैं।

यूपी के सुल्तानपुर जिले में एक ऐसी वारदात हुई जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। बाहर से सब कुछ ठीक-ठाक लग रहा था। एक पत्नी रो-रो कर पति की तलाश कर रही थी। गांव वालों के सामने आंसू बहा रही थी लाश पर। मगर असलियत कुछ और ही थी। दरअसल यह कहानी है चांदा थाना क्षेत्र की। गुरुवार सुबह गांव के पास एक पेड़ के नीचे 38 साल के महेश की लाश मिलती है। किसी धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी बेरहमी से उसको हत मौत के घाट उतार दिया गया था। शुरुआत में किसी को शक नहीं हुआ क्योंकि पत्नी पूजा सामने आकर लोगों से यही कह रही थी पति से कोई झगड़ा नहीं था। ना ही गांव में किसी से कोई विवाद था।

वो घर-घर जाकर पति को ढूंढने का नाटक करती रही। लेकिन पुलिस को कुछ गड़बड़ लगी। कॉल डिटेल्स और जब सर्विलांस किया गया जब खंगाले गए सारे पेचीदे सबूत पेचीदा कड़ियों को जोड़ा गया तो चौंकाने वाला सच बाहर आया। महेश की पत्नी पूजा का गांव के ही जयप्रकाश नाम के एक शख्स के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव पुलिस ने तुरंत चार टीमें बनाई और जयप्रकाश को उठाया गया। पूछताछ में धीरे-धीरे पूरा राज खुलता चला गया।

असल में जिस रात कत्ल हुआ उस रात जयप्रकाश ने महेश को खूब शराब पिलाई। पहले जब वह नशे में बेसुध हो गया तब पूजा और जयप्रकाश ने मिलकर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। महेश की पत्नी पूजा जिसने रिश्तेदारों और गांव वालों के सामने बेखबर पत्नी का रोल निभाया था वही असली कातिल निकली। दरअसल शुक्रवार को पुलिस ने पूजा और उसके प्रेमी जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया और घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद पुलिस ने अपने पास कर लिया है। दोनों ने अपना जो जुर्म है वह भी कबूल कर लिया है। महेश जो है मजदूरी करता था। कभी लुधियाना तो कभी गांव में काम करके परिवार को चलाता था।की लाश

लेकिन उसे क्या पता था कि जिस पत्नी के लिए वो दिन रात पसीना बहा रहा है ना वक्त देख रहा है ना अपने आप की फिक्र कर रहा है। सिर्फ मेहनत कर रहा है वही पत्नी उसकी जान की दुश्मन बन जाएगी। फिलहाल दोनों जेल में हैं और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top